Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Ranchi News: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री का सख्त निर्देश, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की हर महीने हो बैठक, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Ranchi: रांची में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जल जीवन मिशन की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी लंबित कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में स्वच्छ भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों का निर्माण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

ग्राम स्तर पर नियमित बैठक करने के निर्देश
उपायुक्त ने सभी कनीय अभियंताओं और प्रखंड वॉश को-ऑर्डिनेटर्स को योजनाओं के बेहतर संचालन और रख-रखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की नियमित बैठक आयोजित की जाए, ताकि योजनाओं की स्थिति, संचालन और समस्याओं की समीक्षा समय पर हो सके।

पेयजल शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर
बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने पेयजल से संबंधित शिकायतों के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अबुआ ग्रुप मुखिया, झारजल, विभागीय कॉल सेंटर और कनीय अभियंताओं के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।

शौचालय निर्माण और जागरूकता अभियान पर भी चर्चा
बैठक में नए शौचालय निर्माण अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मुखिया, जलसहिया, स्वास्थ्य सहिया, सेविका, सहायिका, ग्राम संगठन और पारा शिक्षकों के यहां शौचालय की उपलब्धता का सत्यापन किया जाए। जहां शौचालय नहीं हैं, वहां निर्माण कार्य सुनिश्चित कराया जाए।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय उपयोग को बढ़ावा देने और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !