Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Jamshedpur News : जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, अवैध पिस्तौल और गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News : शहर में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक को बुधवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि ओलीडीह ओपी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर छठ घाट के पास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर  बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण नगर छठ घाट इलाके की घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।


देसी पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियां बरामद


तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी के रूप में हुई है, जो लक्ष्मण नगर सुभाष कॉलोनी डिमना रोड का निवासी है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार बिहार के बक्सर से 30 हजार रुपये में खरीदा था। वह इस हथियार के सहारे इलाके में अपना दबदबा बनाना चाहता था। साथ ही व्यवसायियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने और लोगों के बीच दहशत फैलाने की योजना बना रहा था।


आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले


पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से एमजीएम थाना में आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत दो मामले दर्ज हैं। इससे साफ है कि वह पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

इस मामले में ओलीडीह ओपी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले इस वारदात की योजना बना रहा था।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !