Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jamshedpur News : जेएनएसी दफ्तर में बिजली संकट से कर्मचारी परेशान, लगातार बिजली कटौती से कामकाज प्रभावित

Jamshedpur News : जिस जेएनएसी का जिम्मा शहर को सुव्यवस्थित रखने का है, उसी कार्यालय के कर्मचारी इन दिनों अव्यवस्था का सामना करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार जेएनएसी दफ्तर में मंगलवार शाम से ही बिजली की आंख-मिचौली जारी है, जिससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है।


भीषण गर्मी में कर्मचारी और आम लोग बेहाल


लगातार बिजली कटने के कारण जेएनएसी कार्यालय में मौजूद कर्मचारी भीषण गर्मी से जूझते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अपने काम से दफ्तर पहुंचने वाले आम नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के बीच बिजली बाधित रहने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।


शहर की बिजली व्यवस्था पर उठने लगे सवाल


इस स्थिति के बाद शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब जेएनएसी जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय में ही निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है, तो आम जनता को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !