Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में तड़के मुठभेड़, जंगल में गूंजी गोलियों की आवाज, सुरक्षाबलों से भिड़े नक्सली

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल स्थित केड़ाबीर इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। घटना सोनुवा थाना क्षेत्र का है, जहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर कई दौर की फायरिंग हुई। शुरुआती सूचना के मुताबिक मुठभेड़ में एक या दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ आमना-सामना
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोबरा 209 बटालियन के जवान पिछले दो दिनों से सोनुवा और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सर्च अभियान चला रहे थे। बुधवार तड़के करीब छह बजे कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।

हथियार और सामान बरामद होने की सूचना
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और अन्य सामान बरामद किए जाने की जानकारी दी है। सुरक्षा बल पूरे इलाके में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि जंगल में छिपे अन्य नक्सलियों का पता लगाया जा सके। इलाके में जवानों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है।

एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि, सारंडा में हाई अलर्ट
पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में ऑपरेशन अभी जारी है। घटना के बाद पूरे सारंडा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षाबलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मिसिर बेसरा गिरोह की गतिविधियों पर नजर
सूत्रों के मुताबिक माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में नक्सली अब भी इलाके में सक्रिय हैं। हाल ही में गोइलकेरा क्षेत्र में पूर्व नक्सली रमेश चांपिया की हत्या और 29 अप्रैल को एक लाख के इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति उर्फ अमृत के एनकाउंटर के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार नक्सलियों पर दबाव बना रही हैं। फिलहाल पोड़ाहाट और सारंडा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !