Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Bokaro News: बोकारो गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य साजिशकर्ता रूपेश कुमार गिरफ्तार

Bokaro News: बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर मोड़ गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस केस के मुख्य आरोपित रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फुसरो मेन रोड, बेरमो थाना का निवासी बताया जा रहा है।

चाय दुकान पर मारी गई थी गोली
जानकारी के मुताबिक 17 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे राम मंदिर मोड़ के पास एक चाय दुकान पर जयराम प्रसाद को गोली मार दी गई थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल जयराम प्रसाद को तत्काल प्रभाव बीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नाथू सिंह मीना के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी
घायल जयराम प्रसाद के आवेदन पर बीएस सिटी थाना कांड संख्या 101/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले में नामजद तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !