Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jharkhand News: मानव-हाथी संघर्ष थामने को बेतला में बड़ी पहल, 20 एकड़ में बनेगा रिसर्च सेंटर, घायल हाथियों के इलाज के लिए वुडन कराल का निर्माण शुरू

Jharkhand News: पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे मानव-हाथी संघर्ष को कम करने और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए वन विभाग ने एक बड़ी पहल शुरू की है. लातेहार के बेतला राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत नया पलामू किला परिसर स्थित हाथी शेड के पास घायल और बीमार हाथियों के उपचार के लिए विशेष वुडन कराल (लकड़ी का बाड़ा) का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है. वनपाल नंदलाल साहू ने बताया कि इसके बनने से आक्रामक, बीमार या घायल हाथियों को सुरक्षित तरीके से रखकर उनका इलाज और प्रबंधन करने में वन विभाग को काफी सहूलियत मिलेगी.

20 एकड़ में रिसर्च सेंटर खोजेगा टकराव का स्थायी समाधान
दूसरी ओर, मानव और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव पर वैज्ञानिक अध्ययन के लिए एक विशेष ह्यूमन-एलिफेंट कॉन्फ्लिक्ट रिसर्च सेंटर विकसित किया जा रहा है. पीटीआर नॉर्थ के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जेना ने बताया कि पलामू किला परिसर के करीब 20 एकड़ क्षेत्र में इस केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है. इस रिसर्च सेंटर का मुख्य उद्देश्य जंगलों के सिमटने और आबादी बढ़ने के कारण हाथियों के गांवों की ओर रुख करने की समस्या का गहरा अध्ययन करना है, ताकि जान-माल और फसलों के नुकसान को रोकने के लिए व्यावहारिक और स्थायी समाधान खोजे जा सकें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !