Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jharkhand News: सचिवालय सेवा में नए पदों के सृजन पर कल होगी बैठक, कैडर रिव्यू कमेटी में उप व संयुक्त सचिव के पदों पर चर्चा, पर दस्तावेजों को लेकर विवाद बरकरार

Jharkhand News: झारखंड सचिवालय सेवा के उच्च पदों के सृजन को लेकर गठित कैडर रिव्यू कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की जाएगी. इस बैठक में सचिवालय सेवा के अंतर्गत उप सचिव के 46 और संयुक्त सचिव के 25 नए पदों के सृजन के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा होगी. इस फैसले को लेकर तमाम सचिवालय कर्मियों की नजरें कमेटी पर टिकी हुई हैं.

दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर संघ और सरकार में विवाद
इस महत्वपूर्ण बैठक से ठीक पहले सचिवालय सेवा संघ और सरकार के बीच जरूरी दस्तावेजों को लेकर विवाद गहरा गया है. कमेटी में शामिल संघ के पदाधिकारियों ने कार्मिक विभाग से सचिवालय सेवा की नियमावली, विभिन्न विभागों में पदों की आवश्यकता की रिपोर्ट और वर्ष 2010 के बाद पद सृजन को लेकर हुई कार्रवाई की फाइलें मांगी हैं. इसके अलावा उस नियमावली की प्रति भी मांगी गई है जिसके तहत इस कैडर रिव्यू कमेटी का गठन हुआ है, लेकिन सरकार की तरफ से अब तक ये कागजात उपलब्ध नहीं कराए गए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !