Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-19

Jharkhand News: अवैध वेतन निकासी घोटाला मामले में आरोपी सिपाही को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी SIT, हजारीबाग-बोकारो के 850 बैंक खाते जांच के दायरे में

Jharkhand News: हजारीबाग और बोकारो कोषागार से करोड़ों रुपये के अवैध वेतन गबन मामले में सीआईडी की विशेष जांच टीम (SIT) आज बड़ा एक्शन लेगी. एसआईटी बोकारो एसपी कार्यालय के लेखा शाखा के आरोपी सिपाही कौशल पांडेय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इस दौरान इस घोटाले में शामिल उसके सहयोगियों और उसे संरक्षण देने वाले बड़े अधिकारियों के नामों का खुलासा होने की उम्मीद है.

42 करोड़ का गबन, 850 बैंक खाते रडार पर
जांच टीम ने अब तक बोकारो के 600 और हजारीबाग के 250 संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हित किया है, जिनमें से संतोषजनक जवाब न मिलने वाले खातों को लगातार फ्रीज किया जा रहा है. अब तक हजारीबाग से 31 करोड़ और बोकारो से 11 करोड़ रुपये की अवैध निकासी उजागर हो चुकी है. पुलिस पूछताछ के बाद गबन की इस राशि में और बढ़ोतरी होने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !