Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Latehar News : शराब पिलाकर पूर्व CRPF जवान की हत्या, लूट की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा

Latehar News : CRPF के पूर्व जवान शेख सदाकत अली की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोहरदगा निवासी इकबाल अंसारी और अवध कुमार साहू के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने पिकअप वैन और उसमें लदे फलों की खेप लूटने के इरादे से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मृतक शेख सदाकत अली ओडिशा के पुरी जिले के रहने वाले थे। वह करीब चार वर्ष पहले बीमारी के कारण सीआरपीएफ से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद फलों का कारोबार कर रहे थे।


शराब पिलाने के बाद तौलिये से घोंटा गला


जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन शेख सदाकत अली फलों की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोका और साथ बैठकर शराब पी।

पुलिस जांच में सामने आया कि जब सदाकत अली नशे में हो गए, तब दोनों आरोपियों ने तौलिये से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बरियातू थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 के पास एक पुल के नीचे फेंक दिया गया।


तकनीकी जांच से पुलिस तक पहुंचे आरोपी


पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मृतक को पहले से जानते थे। लोहरदगा के कुडू इलाके में वाहन मरम्मत के दौरान उनकी पहचान हुई थी।

पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी वाहन और फलों की खेप लेकर फरार होने की योजना बना रहे थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !