Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Bokaro News: रक्षक राइडर पर निकले एसपी, रात में शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Bokaro News: बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना शनिवार देर रात पुलिस फोर्स और अधिकारियों के साथ शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर आम लोगों से बातचीत की और पुलिसिंग को लेकर फीडबैक भी लिया।


शराब दुकानों के पास अड्डेबाजी की शिकायत पर एक्शन

एसपी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कई शराब दुकानों के आसपास अड्डेबाजी हो रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी खुद रक्षक राइडर की बाइक पर बैठकर बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र का भ्रमण करने निकले। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई जगहों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कानून व्यवस्था पर सख्त एसपी, लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

एसपी ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गलत गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !