Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Jamshedpur Crime News: सलोनी तेल कंपनी में 67 लाख का गबन करने वाला आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, 2 साल से था फरार

Jamshedpur: परसुडीह थाना पुलिस ने करीब 67 लाख 59 हजार रुपये की धोखाधड़ी और गबन मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से पकड़कर जमशेदपुर लाया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी पिछले दो वर्षों से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

2024 में दर्ज हुआ था मामला
थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि इस मामले में 10 मार्च 2024 को परसुडीह थाना में दर्ज किया गया था। आरोपी लेजारों बारीक उर्फ श्यामसुंदर बारीक ओडिशा के बारगढ़ जिला स्थित बीजेपुर थाना क्षेत्र के पुटुका गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 और 120बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कंपनी के पैसे में करता था हेराफेरी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2010 से महेश एडिबल ऑयल कंपनी में काम कर रहा था, जो “सलोनी सरसों तेल” के कारोबार से जुड़ी है। उसका काम बाजार से ग्राहकों से भुगतान वसूलना था। लेकिन वह ग्राहकों से पैसे लेने के बावजूद पूरी राशि कंपनी में जमा नहीं करता था। कंपनी प्रबंधन को वह यह कहकर गुमराह करता रहा कि संबंधित ग्राहकों से भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है।

दो साल में किया 67 लाख से ज्यादा का गबन
जांच में पता चला कि वर्ष 2022 से 2024 के बीच आरोपी ने लगातार हेराफेरी करते हुए करीब 67 लाख 59 हजार रुपये का गबन कर लिया। जब कंपनी के मालिक राजेश अग्रवाल ने हिसाब-किताब की जांच कराई, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद कंपनी की ओर से थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

तकनीकी जांच के बाद ओडिशा से दबोचा गया आरोपी
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। परसुडीह पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाया। इसके बाद ओडिशा में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की जांच अभी भी जारी
पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गबन की रकम कहां खर्च की गई और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !