Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Palamu News: पलामू पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले गए

Palamu News: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है. एसपी कपिल चौधरी द्वारा जारी आदेश के तहत कई थानों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है.

नई पदस्थापना के अनुसार सौरव चौबे को छत्तरपुर थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि लालजी को चैनपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पाटन थाना में अनिल विद्यार्थी, पांकी थाना में दीपक सिंह और पिपरा थाना में प्रदीप शर्मा को पदस्थापित किया गया है.

इसके अलावा अफजल अंसारी को सदर थाना, तंजीलुल मनान को हैदरनगर थाना और प्रदीप कुमार को सतबरवा थाना का प्रभारी बनाया गया है.

महिला थानों में भी बदलाव किया गया है. रुपा बाखला को छत्तरपुर महिला थाना, पार्वती कुमारी को टाउन महिला थाना और मुन्नी कुमारी को हुसैनाबाद महिला थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है.

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !