Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Jamshedpur News : जमशेदपुर में SBI एटीएम गार्डों का प्रदर्शन, नौकरी से हटाने पर फूटा गुस्सा

Jamshedpur News : शहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत करीब 140 महिला और पुरुष गार्डों को बेंगलुरु की एक गार्ड एजेंसी द्वारा 28 अप्रैल को नोटिस देकर नौकरी से हटा दिया गया। इसके विरोध में बुधवार को सभी गार्डों ने बिष्टुपुर स्थित SBI कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा गार्डों का कहना है कि कंपनी पिछले 15 महीनों से उनके पीएफ और ग्रेच्युटी की राशि काट रही थी, लेकिन अब तक वह पैसा उन्हें नहीं मिला है। इसके अलावा अप्रैल महीने का वेतन भी एजेंसी द्वारा नहीं दिया गया है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

नई एजेंसी में समायोजन की मांग, 70 एटीएम बिना सुरक्षा गार्ड के संचालित

गार्डों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन से मांग की है कि जो भी नई एजेंसी एटीएम सुरक्षा का काम संभाले, उसमें वर्तमान 140 गार्डों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी जाए।
प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा गार्ड रितेश कुमार सिंह ने कहा कि अचानक नौकरी जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बकाया वेतन और पीएफ भुगतान जल्द कराने की मांग की।
गार्डों का दावा है कि शहर के करीब 70 एटीएम फिलहाल बिना सुरक्षा गार्ड के संचालित हो रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !