Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Jamshedpur News: बागुनहातु में बनेगा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विधायक पूर्णिमा साहू ने 1.42 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बागुनहातु आउटर रोड क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. यहां 15वें वित्त आयोग स्वास्थ्य प्रक्षेत्र मद से बनने वाले नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया. इस योजना पर कुल 1 करोड़ 42 लाख 99 हजार 848 रुपये खर्च किए जाएंगे. कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक Purnima Sahu ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी.
स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर सरकार का जोर
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से बागुनहातु और आसपास के हजारों लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी.

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद आम लोगों को प्राथमिक इलाज, जांच और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल पाएगा. इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था भी मजबूत होगी.

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
शिलान्यास समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे. लोगों ने इस योजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए खुशी जाहिर की.
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इलाके में बेहतर स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत महसूस की जा रही थी और अब इस योजना के शुरू होने से हजारों परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !