Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Seraikela News: नर्सेस डे पर मानवता का संकल्प, गांधी कॉलेज में गरिमामय आयोजन, लैम्प लाइटिंग से नर्सिंग छात्राओं में उत्साह

Seraikela News: राजनगर स्थित गांधी कॉलेज ऑफ एलाइड साइंस, छोटा सिजुलाटा में लैम्प लाइटिंग समारोह एवं नर्सेस डे का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग छात्राओं को सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति प्रेरित करना रहा।

नर्सिंग छात्राओं ने लिया मानवता की सेवा का संकल्प
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य तथा कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल, राजनगर की प्राचार्या उपस्थित रहीं। इस अवसर पर निदेशक एस. के. गुप्ता, चेयरमैन लक्ष्मी गुप्ता, प्राचार्या डॉ. संध्या साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

गांधी कॉलेज में नर्सेस डे पर गरिमा और प्रेरणा का संगम
दीप प्रज्ज्वलन एवं लैम्प लाइटिंग समारोह के माध्यम से नर्सिंग पेशे की गरिमा और सेवा भावना को उजागर किया गया। छात्राओं ने नर्सिंग शपथ ग्रहण कर सेवा, अनुशासन और नैतिकता का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !