Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Seraikela News: स्वदेशी से स्वास्थ्य तक, मोदी की 7 अपीलों पर छूटनी महतो ने किया समर्थन

Seraikela News: सरायकेला में डायन प्रथा के खिलाफ लंबे समय से जागरूकता अभियान चलाने वाली पद्मश्री सम्मानित छुटनी महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात प्रमुख अपीलों का समर्थन करते हुए इसे देशहित में उठाया गया अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल देश को आर्थिक रूप से मजबूत, आत्मनिर्भर और स्वस्थ बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास है।

“मोदी हैं तो मुमकिन है”, हर नागरिक से अपील अपनाने की मांग
छुटनी महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपीलें केवल सरकारी योजनाएं नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा, “मोदी हैं तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री जो संदेश दे रहे हैं, उसे हर नागरिक को गंभीरता से अपनाने की जरूरत है।” उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए इन पहलियों में भागीदारी निभाने की अपील की।

तेल कम इस्तेमाल और स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर
उन्होंने खास तौर पर खाद्य तेल के सीमित उपयोग को महिलाओं और परिवारों के लिए बेहद जरूरी बताया। उनका कहना था कि कम तेल का उपयोग लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा और घरेलू खर्च भी घटाएगा। वहीं स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील पर उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

वर्क फ्रॉम होम को बताया समय और संसाधन बचाने वाला कदम
वर्क फ्रॉम होम और घरेलू स्तर पर कामकाज को बढ़ावा देने के मुद्दे पर छुटनी महतो ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अब कई काम घर से ही आसानी से हो जाते हैं। इससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होती है। अंत में उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री की सातों अपीलों को सकारात्मक सोच के साथ अपनाकर आत्मनिर्भर और सशक्त भारत बनाने में सहयोग करने की अपील की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !