Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Jharkhand News: खूंटी में पीएलएफआई के दस्ते पर पुलिस का प्रहार, रेलवे साइट पर आगजनी करने वाले तीन उग्रवादी दबोचे, हथियार और लेवी पर्चे बरामद

Jharkhand News:  खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठन के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर कर्रा थाना क्षेत्र के मुहुद जंगल में की गई.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI के हार्डकोर सदस्य क्षेत्र में लेवी वसूली, संगठन विस्तार और बड़ी घटना की योजना को लेकर बैठक करने वाले हैं. सूचना के बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सैम्यूल गुड़िया, धीरज स्वांसी और सुनील स्वांसी को गिरफ्तार किया. छापेमारी में हथियार और लेवी से जुड़े पर्चे समेत अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं.

पूछताछ में आरोपियों ने 30 अप्रैल को कर्रा थाना क्षेत्र के कटमकुकू महुआटोली के पास रेलवे कार्य में लगे वाहनों पर फायरिंग, आगजनी और पर्चा चिपकाने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसके अलावा तोरपा थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के वाहन पर गोलीबारी की घटना में भी शामिल होने की बात कबूल की है.

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सैम्यूल गुड़िया का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. मामले में आगे की जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !