Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Jharkhand News : झारखंड में दो दिन ठप रहेगा झारभूमि पोर्टल, नहीं होंगे जमीन संबंधी काम

Jharkhand News : जमीन से जुड़े ऑनलाइन कार्य कराने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राज्य के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने 7 और 8 मई 2026 को झारभूमि पोर्टल को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है।विभाग के अनुसार, पोर्टल को तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान जिला कार्यालयों में उपयोग होने वाले कंप्यूटरों के MAC ID और IP एड्रेस को झारनेट फायरवॉल से जोड़ा जाएगा, ताकि अनधिकृत पहुंच और डेटा लीक जैसी समस्याओं को रोका जा सके।


ऑनलाइन लगान, म्यूटेशन और खतियान सेवाएं रहेंगी प्रभावित


पोर्टल बंद रहने के दौरान ऑनलाइन लगान भुगतान, म्यूटेशन स्टेटस जांच, खतियान देखने और नए आवेदन जमा करने जैसी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। विभाग ने बताया है कि 9 मई 2026 को दोपहर 12 बजे के बाद पोर्टल फिर से सामान्य रूप से काम करने लगेगा।

उप निदेशक नूतन कुमारी ने सभी उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सुरक्षा अपग्रेडेशन के दौरान स्वतः दाखिल-खारिज से जुड़ा कोई भी डेटा प्रभावित नहीं होना चाहिए। इसके लिए तकनीकी टीम और जिला प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !