Jamshedpur: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी का एक बार फिर से पुनर्गठन किया गया है, जिसके तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इस नई व्यवस्था में टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम को चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, टाटा स्टील फाउंडेशन में स्किल डेवलपमेंट के प्रमुख अमिताभ को मैनेजिंग ट्रस्टी बनाया गया है। इसके अलावा कॉरपोरेट सर्विसेज के हेड बिजनेस फाइनेंस अनुज मेहंदिराता को कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, जिससे संगठन की वित्तीय गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
ट्रस्टी और इनवाइटी सदस्यों में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल
नए बोर्ड में कई अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारियों को ट्रस्टी के रूप में शामिल किया गया है, जिनमें चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी, चीफ एविएशन सर्विसेज रवि राधाकृष्णन, चीफ सीएसआर सौरभ राय और कलिंगानगर ऑपरेशन के वाइस प्रेसिडेंट उत्तम सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही हेड अमित कुमार सिंह, फाउंडेशन की मेंटर बछेंद्री पाल और सीनियर एरिया मैनेजर एचआरबीपी तुलिका चटर्जी को इनवाइटी के रूप में जोड़ा गया है, जो संगठन के कार्यों में अपने अनुभव और मार्गदर्शन से सहयोग करेंगे।