IPL 2026: IPL 2026 के 49वें मुकाबले में 6 मई को Punjab Kings का सामना Sunrisers Hyderabad से होगा। मैच हैदराबाद के Rajiv Gandhi International Stadium में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। पंजाब जहां लगातार 6 जीत के बाद अब दो हार से दबाव में है, वहीं पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद अपनी घरेलू ताकत का फायदा उठाकर टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगी।
हेड-टु-हेड में SRH का दबदबा
दोनों टीमों के बीच IPL इतिहास में अब तक 25 मुकाबले हुए हैं, जिनमें हैदराबाद ने 17 और पंजाब ने 8 मैच जीते हैं। इस सीजन की पहली भिड़ंत में पंजाब ने अपने होम ग्राउंड पर हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था, जबकि पिछले सीजन में बाजी हैदराबाद के नाम रही थी। ऐसे में यह मुकाबला बराबरी का नहीं, बल्कि हिसाब चुकता करने वाला बन सकता है।
SRH की बैटिंग फॉर्म में, गेंदबाजी भी दमदार
हैदराबाद की बल्लेबाजी इस समय शानदार लय में है। Travis Head लगातार रन बना रहे हैं, जबकि Abhishek Sharma 440 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं और ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। Heinrich Klaasen भी लगातार योगदान दे रहे हैं। गेंदबाजी में Eshan Malinga डेथ ओवर्स में खतरनाक साबित हो रहे हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।
PBKS की चिंता बढ़ी, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार
पंजाब की हालिया हार की सबसे बड़ी वजह उनकी बल्लेबाजी का लय खोना रहा है। Prabhsimran Singh टीम के टॉप स्कोरर हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाजों की जल्दबाजी टीम पर भारी पड़ रही है। गेंदबाजी में भी निरंतरता की कमी दिखी है, जहां Arshdeep Singh ने 10 विकेट लिए हैं। हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां 88 मैचों में 49 बार चेज करने वाली टीम जीती है और हाई स्कोरिंग मुकाबलों की उम्मीद रहती है।