Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Jamshedpur News : किराया वृद्धि के खिलाफ दुकानदारों का विरोध, फैसला वापस लेने की मांग

Jamshedpur News : विभिन्न बाजारों के दुकानदारों ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा दुकानों का किराया बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध किया है। जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले दुकानदारों ने इसे असहनीय और अमानवीय बताते हुए निर्णय को वापस लेने की मांग की है।


बिना सूचना बढ़ाया किराया, दुकानदारों में नाराजगी


दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से नियमों का पालन करते हुए नियमित रूप से किराया भुगतान कर रहे हैं, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना और बाजार प्रतिनिधियों से चर्चा किए अचानक किराया बढ़ा दिया गया। इस फैसले से व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि पहले भी किराया वृद्धि के खिलाफ विरोध हुआ था, जिसके बाद तत्कालीन उपायुक्त ने जांच समिति गठित कर वृद्धि पर रोक लगा दी थी।


प्रशासन से संवाद और समाधान की मांग


दुकानदारों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 24 अप्रैल 2026 को प्रशासन को आवेदन भी सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।

एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि किराया वृद्धि के फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और बाजार प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर व्यावहारिक समाधान निकाला जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !