Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Exam Update: यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 20 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि, जून में होगी परीक्षा

Exam Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. सहायक प्रोफेसर पात्रता और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को सुधार का अवसर भी मिलेगा. इसके लिए सुधार विंडो 22 मई से 24 मई 2026 तक खुली रहेगी.

एजेंसी की ओर से 10 जून तक परीक्षा शहर की जानकारी जारी किए जाने की संभावना है. वहीं 15 जून 2026 से एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं.

यूजीसी नेट परीक्षा इस बार कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !