Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Jamshedpur News : शहर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News : शहर में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 4 मई 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ओलीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


छापेमारी में 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद


जानकारी के अनुसार, गंगा अस्पताल के सामने स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी स्थित बजरंग बली मंदिर के पास अवैध मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम जब रात करीब 8:05 बजे मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद प्लास्टिक पाउच में रखी 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 2.51 ग्राम बताया गया है।


एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज


गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. हसन अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर विधिवत जप्ती सूची तैयार की।

इस मामले में मानगो थाना में एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !