Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Jamshedpur News : दमयंती बारला ने भाजपा पर महिलाओं के मुद्दों पर दोहरे रवैये का आरोप, कांग्रेस ने उठाए कई सवाल

Jamshedpur News : शहर में कांग्रेस नेता दमयंती बारला ने भाजपा पर महिलाओं के मुद्दों को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह बातें कही।


नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर उठाए सवाल


दमयंती बारला ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सशक्तीकरण के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लागू होने में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़ना महिलाओं के साथ अन्याय है।


महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा पर भी घेरा


प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी भाजपा सरकार को घेरा और जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि इन अहम मुद्दों पर सरकार की नीतियां प्रभावी नहीं दिख रही हैं।

मौके पर मौजूद अन्य महिला कांग्रेस नेताओं ने भी कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !