Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jamshedpur News: मिराज सिनेमा की नई पहल, अब हर शनिवार स्कूली बच्चों को रियायती दर पर दिखाई जाएंगी फिल्में

Jamshedpur: गोलमुरी स्थित मिराज सिनेमा ने एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत अब हर शनिवार को स्कूली बच्चों को रियायती दर पर फिल्में दिखाई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य आज के समय में बढ़ते पढ़ाई के दबाव और कठिन सिलेबस के बीच बच्चों को मानसिक रूप से राहत देना है, ताकि वे मनोरंजन के जरिए खुद को तरोताजा महसूस कर सकें और तनाव से थोड़ी दूरी बना सकें।

पहले दिन ही बच्चों में दिखा उत्साह, कॉम्प्लिमेंट्री फूड भी मिला
इस पहल से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। आज शनिवार को कई स्कूली बच्चे अपने शिक्षकों के साथ मिराज सिनेमा पहुंचे और डिस्काउंट में फिल्म का आनंद लिया। खास बात यह रही कि सिनेमा प्रबंधन की ओर से बच्चों को कॉम्प्लिमेंट्री फूड भी दिया गया, जिससे उनका अनुभव और भी खास बन गया। सिनेमा हॉल में बच्चों की मौजूदगी से माहौल काफी जीवंत नजर आया। यह पहल न केवल बच्चों के लिए एक नया और खुशी भरा अनुभव लेकर आई है, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा भी इसे सकारात्मक कदम के रूप में सराहा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !