Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Adityapur Road Accident: तेज रफ्तार बस का कहर, स्ट्रीट लाइट तोड़ वाहन को मारी टक्कर, चालक पकड़ा गया

Adityapur Road Accident: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टीचर ट्रेनिंग मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड की तेज रफ्तार बस ने पहले स्ट्रीट लाइट में जोरदार टक्कर मारी और फिर एक वाहन को अपनी चपेट में ले लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस संख्या JH05DG9073 तेज गति में थी. टक्कर लगने से स्ट्रीट लाइट टूटकर आगे चल रहे वाहन संख्या JH05BZ2910 पर गिर गई. इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और बस ने उसे भी टक्कर मार दी.

हादसे के दौरान पीछे आ रहे अन्य यात्री और निजी वाहन किसी तरह टकराने से बच गए. हालांकि अचानक ब्रेक लगने के कारण कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक को मौके पर ही पकड़ लिया. हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा. क्षतिग्रस्त वाहन के चालक ने मुआवजे की मांग की है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी की बसें अक्सर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करती हैं और तेज रफ्तार में चलती हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !