Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Ranchi Sports News: एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने DC मंजूनाथ भजन्त्री से की मुलाकात

Ranchi Sports News: रांची में एशियन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों ने मंगलवार को उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री से मुलाकात की. इस दौरान खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की गई और उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.
ओलंपिक एसोसिएशन के साथ DC से मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
इस अवसर पर झारखण्ड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक के नेतृत्व में खिलाड़ी दिनेश कुमार , रेशमा कुमारी और बसंती कुमारी उपस्थित रहे. उपायुक्त ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. उन्होंने इसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

दिल्ली में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन
बताया गया कि 6 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. दिनेश कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया, वहीं रेशमा कुमारी ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इसके साथ ही बसंती कुमारी ने महिला अंडर-25 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया. इन उपलब्धियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि झारखंड के खिलाड़ी बड़े मंचों पर लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं.

खिलाड़ियों की इस सफलता ने न केवल झारखंड का मान बढ़ाया है, बल्कि राज्य के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है. आने वाले समय में इन खिलाड़ियों से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !