Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Bokaro News : एयरपोर्ट से उड़ान सेवा पर सियासत तेज, विधायक स्वेता सिंह ने SAIL को ठहराया जिम्मेदार

Bokaro News : हवाई अड्डे से उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक ओर भाजपा इस मुद्दे पर प्रदर्शन की तैयारी में है, तो वहीं कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह ने उड़ान सेवा में हो रही देरी के लिए बोकारो स्टील प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।


राज्य और केंद्र तैयार, SAIL पर लापरवाही का आरोप


विधायक स्वेता सिंह ने कहा कि हवाई सेवा शुरू करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही गंभीर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सेवा शुरू नहीं हो पा रही है, तो इसकी सबसे कमजोर कड़ी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) है। उनके अनुसार, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सेल बोकारो स्टील के बीच एमओयू अब तक नहीं हो पाया है, जो देरी का मुख्य कारण है।

उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने के बजाय सही जानकारी देना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है और यह स्पष्ट होना चाहिए कि उड़ान सेवा कब तक शुरू होगी।


संसाधन तैयार, जल्द शुरू होगी सेवा, विधायक का दावा


स्वेता सिंह ने भरोसा जताया कि बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान सेवा जरूर शुरू होगी, क्योंकि यहां आवश्यक संसाधन तैयार हैं। हालांकि अन्य स्थानों से सेवा शुरू होने को लेकर उन्होंने कहा कि यह भविष्य पर निर्भर करता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !