Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jharkhand News: JPSC Exam 2023, 10 मई को डबल शिफ्ट में सख्त निगरानी में होगी परीक्षा

Jharkhand News: रांची में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन 10 मई यानी रविवार को किया जाएगा। परीक्षा को लेकर आयोग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।


दो पालियों में होगा एग्जाम, समय तय

यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) की होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) के लिए निर्धारित है।


एडमिट कार्ड ऑनलाइन, जरूरी दस्तावेज साथ रखें

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड, अटेंडेंस शीट और अन्य निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षार्थियों को केंद्र पर एडमिट कार्ड, अटेंडेंस शीट, दो रंगीन फोटो और एक वैध पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है।


सख्त नियम लागू, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। OMR शीट भरते समय केवल नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन का उपयोग करें। परीक्षा केंद्र में मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !