Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Current News : वर्ल्ड लाफ्टर डे पर जमशेदपुर में “कॉमेडी लाइनअप” शो, 3 मई को हंसी का धमाका

Current News : जमशेदपुर में World Laughter Day के खास मौके पर “कॉमेडी लाइनअप शो” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 3 मई, रविवार को आयोजित होगा, जिसमें शहरवासियों को हंसी और मनोरंजन का भरपूर डोज मिलेगा।
स्टारबक्स में होगा आयोजन, कॉफी के साथ कॉमेडी का मजा


यह कॉमेडी शो Starbucks में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, “गुड कॉफी, ग्रेट लाफ्स” की थीम के साथ दर्शकों को एक अलग अनुभव देने की कोशिश की जा रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन Jamshedpur Comedy Club द्वारा किया जा रहा है।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा, कलाकारों को मिलेगा मंच


शो के लिए टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। इच्छुक दर्शक Jamshedpur Comedy Club के इंस्टाग्राम पेज पर जाकर पूरी जानकारी और बुकिंग डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

आयोजकों का कहना है कि Jamshedpur Comedy Club लगातार शहर में बड़े शहरों की तरह स्टैंडअप कॉमेडी, ओपन माइक और लाइव शो का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य शहर के उभरते कलाकारों को मंच देना और उन्हें अपने ही शहर में पहचान दिलाना है।

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस पहल का समर्थन करें और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस हंसी के आयोजन को सफल बनाएं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !