Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Adityapur Big News: आदित्यपुर जाग्रति मैदान में नगर निगम भवन का विरोध, जनता ने दी चेतावनी, बोले- "बच्चों का खेल का मैदान नहीं छिनने देंगे"

Adityapur Big News: आदित्यपुर स्थित जाग्रति मैदान में नगर निगम के प्रस्तावित भवन को लेकर स्थानीय लोगों में भारी विरोध देखने को मिला. गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग मैदान में जुटे और प्रस्ताव के खिलाफ प्रदर्शन किया. लोगों ने साफ कहा कि किसी भी हाल में खेल के मैदान पर भवन निर्माण नहीं होने दिया जाएगा.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जाग्रति मैदान लंबे समय से क्षेत्र के लोगों, खासकर युवाओं और बच्चों के लिए खेल का प्रमुख केंद्र रहा है. यहां नियमित रूप से खेल गतिविधियां होती हैं और कई युवाओं ने इसी मैदान में तैयारी कर पुलिस और अन्य सेवाओं में जगह बनाई है.

स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह मैदान नगर परिषद और नगर निगम भवन बनने से भी पहले से मौजूद है और इसका ऐतिहासिक महत्व है. ऐसे में इसे खत्म कर भवन बनाना उचित नहीं है.

विरोध प्रदर्शन के दौरान वार्ड पार्षद सुधीर चौधरी के खिलाफ भी नाराजगी जताई गई. लोगों का आरोप है कि पार्षद इस प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने उनसे जनता के पक्ष में खड़े होने की मांग की.

लोगों ने प्रशासन से अपील की कि नगर निगम भवन के लिए किसी वैकल्पिक स्थान का चयन किया जाए. उनका कहना है कि शहर में अन्य खाली जमीन उपलब्ध है, लेकिन खेल के मैदान को खत्म करना सही नहीं है.

स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि मैदान सिर्फ एक वार्ड का नहीं, बल्कि पूरे आदित्यपुर क्षेत्र के लोगों का है. बच्चों और युवाओं के भविष्य के लिए ऐसे मैदानों को संरक्षित रखना जरूरी है.

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि यदि मैदान पर निर्माण कार्य शुरू किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. उन्होंने प्रशासन से जल्द इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !