Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Jamshedpur News: झामुमो ने पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की घोषणा की, विक्टर सोरेन बने नए जिलाध्यक्ष

Jamshedpur News: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की नई सूची जारी कर दी है. इस कमेटी में पूर्व मंत्री स्व रामदास सोरेन के भतीजे विक्टर सोरेन को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
जारी सूची के अनुसार सागेन पुर्ती, ललित मांडी, प्रणव महतो और विद्यासागर दास को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं रतन महतो को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है.

संगठन सचिव के रूप में चंद्रशेखर टुडू और नासिर खान को नियुक्त किया गया है. सहायक सचिव पद पर मो जलील और मानिक मल्लिक को जगह मिली है, जबकि कालीपदो गोराई को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

इसके साथ ही पार्टी ने गुमला जिला कमेटी की भी घोषणा की है. गुमला में भूषण तिर्की को अध्यक्ष बनाया गया है.

नूरुल होदा और शशि साव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. आरिफ अंसारी को सचिव बनाया गया है.

रणजीत सिंह को संगठन सचिव, सुधि राम किसान को सहायक सचिव और खुर्शीद आलम उर्फ पप्पू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

नई कमेटियों के गठन के साथ ही पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !