Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Ranchi News : चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचे दो युवक

Ranchi News : जिले में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब सड़क पर दौड़ रही एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार दो युवक किसी तरह समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि चलते-चलते बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक छोड़ दी, जिससे वे गंभीर हादसे का शिकार होने से बच गए।

देखते ही देखते आग की चपेट में आई पूरी गाड़ी, तकनिकी खराबी की आशंका 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि तब तक बाइक काफी हद तक जल चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

घटना के बाद लोगों ने वाहन सुरक्षा और समय-समय पर सर्विसिंग की जरूरत पर जोर दिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !