Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

CISF Transfer: CISF में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IG-DIG समेत कई अधिकारियों का तबादला

CISF Transfer: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. संगठन ने IG, DIG, वरिष्ठ कमांडेंट, कमांडेंट और उप कमांडेंट स्तर के कई अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदस्थापना से विरमित होकर नई इकाई में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

CISF मुख्यालय ने यह बदलाव सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया है. इस क्रम में साउथ सेक्टर चेन्नई मुख्यालय के IG एसआर श्रवण को एयरपोर्ट सेक्टर बेंगलुरु भेजा गया है. वहीं दिल्ली मुख्यालय में DIG प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत विजय काजला को 1 मई 2026 से IG प्रशिक्षण एवं नियुक्ति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

राउरकेला इस्पात संयंत्र के DIG रतन कुमार का तबादला दिल्ली मुख्यालय में DIG प्रशिक्षण पद पर किया गया है. उनकी जगह एयरपोर्ट सेक्टर-1 दिल्ली मुख्यालय में कार्यरत विष्णु स्वरूप को राउरकेला इस्पात संयंत्र का नया DIG बनाया गया है.

दिल्ली मुख्यालय में DIG प्रशासन के पद पर तैनात रेखा नंबियार को DIG प्रोविजन के पद पर भेजा गया है. सेंट्रल जोन भिलाई के DIG दया शंकर को DIG प्रशासन दिल्ली मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं प्रियाली शर्मा को सेंट्रल सेक्टर भिलाई से सेंट्रल जोन मुख्यालय भिलाई भेजा गया है. साउथ जोन-2 हैदराबाद के DIG डॉ. एमजी रघुवेन्दर कुमार को साउथ एयरपोर्ट मुख्यालय चेन्नई स्थानांतरित किया गया है.

तीन अधिकारियों को अतिरिक्त DIG प्रभार भी दिया गया है. चंडीगढ़ मुख्यालय के वरिष्ठ कमांडेंट आलोक कुमार को एयरपोर्ट सेक्टर-1 नई दिल्ली भेजते हुए DIG के रिक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रिजर्व बटालियन भिलाई के कमांडेंट शांति कुमार भट्ट को सेंट्रल सेक्टर भिलाई में DIG का अतिरिक्त प्रभार मिला है. वहीं बीडीएल कंचनबाग के वरिष्ठ कमांडेंट राजेश को मुंडली मुख्यालय में DIG पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा धर्मवीर यादव को दिल्ली मुख्यालय से चंडीगढ़, अनूप कुमार को लखनऊ एयरपोर्ट से रिजर्व बटालियन भिलाई, सुचित त्यागी को हैदराबाद मुख्यालय से बीडीएल कंचनबाग, ए. राजन को दिल्ली मुख्यालय से चेन्नई एयरपोर्ट, सौरव को ओएनजीसी अंकलेश्वर से दिल्ली मुख्यालय, वैभव विशाल सिंह को एयरपोर्ट सेक्टर दिल्ली से वीपीए विशाखापट्टनम, विकास पांडेय को किश्तेवाड़ रिजर्व बटालियन से लखनऊ एयरपोर्ट और विकास मौर्य को नागपुर एयरपोर्ट से ओएनजीसी अंकलेश्वर इकाई भेजा गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !