Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Hazaribagh News : हजारीबाग सेंट्रल वेयरहाउस मैनेजर के घर CBI छापा, 21 लाख नकद और जेवरात जब्त

Hazaribagh News : भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने हजारीबाग सेंट्रल वेयरहाउस के मैनेजर के घर छापेमारी कर 21 लाख रुपये नकद, जेवरात और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई मैनेजर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई।बताया जा रहा है कि आरोपी मैनेजर ठेकेदार से वर्क ऑर्डर के तहत काम जारी रखने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर उसे घूस लेते दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां भारी नकदी और दस्तावेज बरामद हुए।

विशेष अदालत में पेशी के बाद जेल भेजा गया, जांच के दायरे में आय से अधिक संपत्ति का एंगल


सीबीआई ने आरोपी को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बरामद नकदी और दस्तावेजों के बाद अब जांच एजेंसी आय से अधिक संपत्ति और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !