Jamshedpur News: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर और जुगसलाई मंडलों में नई कमेटियों की घोषणा की है. रविवार को यह घोषणा मंडल अध्यक्षों द्वारा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की स्वीकृति के बाद की गई.
संगठन को नई दिशा देने का संकल्प
गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा और जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेन्द्र जैन "हन्नु" ने अपने-अपने मंडलों की टीम का ऐलान किया. इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे.
गोविंदपुर मंडल कमेटी की घोषणा
गोविंदपुर मंडल में अध्यक्ष के रूप में जुगनू वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है. उपाध्यक्ष पद पर सुजीत महतो, जगदीश मिश्रा, सुबोध साहू और पंकज सिंह को शामिल किया गया है. महामंत्री के रूप में विकास कुमार और इंद्रजीत सिंह नियुक्त हुए हैं. मंत्री पद पर मनोज सिंह, विकास वर्मा, सुजय पाण्डेय और दुर्गावती सिंह को स्थान मिला है.
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी बबिता भगत को सौंपी गई है. कार्यालय मंत्री प्रमोद सिंह और सह कार्यालय मंत्री उमेश कुमार बनाए गए हैं. मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह चौहान और सह मीडिया प्रभारी मुक्दर शर्मा होंगे. आईटी सेल संयोजक अमित कुमार पाण्डेय और सह संयोजक मनोज पात्रा बनाए गए हैं, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में राहुल मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है.
जुगसलाई मंडल कमेटी में भी नई टीम का गठन
जुगसलाई मंडल में अध्यक्ष पद पर हेमेन्द्र जैन (हन्नु) को जिम्मेदारी मिली है. उपाध्यक्ष के रूप में गणेश रविदास, शेखर शर्मा, पिंटू शर्मा और रविकांत पांडेय को शामिल किया गया है. महामंत्री पद पर गुरजिंदर सिंह सैनी (पिंटू) और विनय गुलाटी को नियुक्त किया गया है. मंत्री के रूप में अशोक सारस्वत, शिल्पा तापड़िया, निकेश शर्मा (छोटू) और निशा दीक्षित को जिम्मेदारी सौंपी गई है. कोषाध्यक्ष गणेश कर्दमेन जोशी और सह-कोषाध्यक्ष सुनील सिंह होंगे. कार्यालय मंत्री नारायण सिंह और सह-कार्यालय मंत्री अनूप खां बनाए गए हैं. मीडिया प्रभारी के तौर पर ओमप्रकाश पाठक और नवीन गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है. सोशल मीडिया प्रभारी पवन सिंह और आयुष राज होंगे, जबकि आईटी सेल प्रभारी के रूप में सूरज वर्मा और विजय हेम्ब्रम को नियुक्त किया गया है.
नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षाएं
महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीमवर्क और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करना ही प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को और सशक्त बनाएगी.