Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-19

Railway News: लग्न शुरू होते ही बिहार की ट्रेनों में भारी भीड़, वेटिंग 100 के पार, टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में बढ़े कोच

Railway News: शादी के सीजन के साथ ही टाटानगर से बिहार जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में टिकटों की मारामारी शुरू हो गई है. साउथ बिहार एक्सप्रेस, बिलासपुर-बक्सर साप्ताहिक और आरा जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है. स्थिति इतनी गंभीर है कि पुरुषोत्तम, नीलांचल और संपर्क क्रांति जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों में ज्यादातर दिनों में "नो रूम" की स्थिति है, यानी अब वेटिंग टिकट भी मिलना बंद हो गया है. छपरा, गोड्डा, भागलपुर और जयनगर मार्ग की ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग लिस्ट ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है.

बक्सर एक्सप्रेस में राहत के लिए अतिरिक्त कोच का आदेश
यात्रियों की भारी भीड़ और 100 के पार पहुंची वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में 21 अप्रैल तक अतिरिक्त कोच लगाने का आदेश दिया है. इससे सामान्य चेयरकार के वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, बिहार और यूपी के अन्य व्यस्त मार्गों पर अभी तक विशेष ट्रेनों की घोषणा नहीं होने से यात्रियों में नाराजगी है. जानकारों का कहना है कि टाटानगर और चक्रधरपुर मंडल में रैक उपलब्ध हैं, जिन्हें यदि इस रूट पर चलाया जाए तो गर्मी की छुट्टियों और लग्न के कारण हो रही परेशानी कम हो सकती है.

गर्मी की छुट्टियों के लिए मुंबई और शालीमार रूट पर स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में पर्यटन के लिए जाने वाले परिवारों की सुविधा हेतु कुछ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. टाटानगर होकर संतरागाछी-मुंबई स्पेशल ट्रेन का परिचालन 21 अप्रैल से शुरू होगा, जो 16 जुलाई तक कुल 24 फेरे लगाएगी. इसके अलावा पुणे-संतरागाछी स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल को अप-डाउन करेगी और इतवारी-शालीमार के बीच भी विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी है. संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन के फेरे भी बढ़ाए गए हैं, जिससे ओडिशा, कोल्हान और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को राजस्थान की यात्रा में सहूलियत होगी.

रैक उपलब्ध होने के बावजूद यूपी-बिहार मार्ग पर ट्रेनों की कमी
रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल मार्ग पर तो स्पेशल ट्रेनें दी गई हैं, लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ वाले यूपी-बिहार मार्ग की अनदेखी हो रही है. गर्मी की छुट्टियों के दौरान उत्तर भारत जाने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के अभाव में स्टेशन पर भारी अफरा-तफरी का माहौल बन रहा है. कोल्हान के हजारों रेल यात्रियों की मांग है कि गया, सासाराम और बक्सर जैसे व्यस्त स्टेशनों के लिए तत्काल प्रभाव से नई समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं ताकि लोगों को शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मजबूरन बस या अन्य महंगे साधनों का सहारा न लेना पड़े.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !