Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-16

Jharkhand News: झारखंड 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, रांची में सबसे ज्यादा 96.8% छात्र हुए सफल

Jharkhand News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा में रांची जिले ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है. रांची 96.8 प्रतिशत उत्तीर्णता दर के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है. पिछले वर्ष दूसरे पायदान पर रहने वाले रांची ने इस बार लंबी छलांग लगाई है. इस उपलब्धि का मुख्य श्रेय जिला प्रशासन द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट टीम” की प्रभावी रणनीति और शैक्षणिक सुधारों को दिया जा रहा है.

“प्रोजेक्ट टीम” की रणनीति से मिली कामयाबी
सफलता के पीछे “प्रोजेक्ट टीम” की ओर से बनाई गई विशेष योजनाएं रहीं, जिन्हें सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में लागू किया गया. छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके सीखने की क्षमता पर लगातार निगरानी रखी गई. परीक्षा परिणाम के विश्लेषण के आधार पर कमजोर छात्रों की पहचान की गई और उनके शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन किया गया, जिससे प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिला.

प्री-बोर्ड और मॉक टेस्ट का दिखा असर
बोर्ड परीक्षा के डर को दूर करने के लिए जनवरी माह में प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था. इसके अलावा, छात्रों को वास्तविक परीक्षा जैसा माहौल देने के लिए तीन पूर्व अभ्यास परीक्षाएं और एक विशेष मॉक टेस्ट कराया गया. इन निरंतर अभ्यासों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा और वे मुख्य परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो सके. शिक्षकों और अधिकारियों के संयुक्त प्रयासों ने इस कठिन लक्ष्य को आसान बना दिया.

इस शानदार परिणाम पर जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय और सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है. अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता पूरे जिले की टीम वर्क और सुनियोजित प्रयासों का सुखद परिणाम है. इस मॉडल की सफलता को देखते हुए आगे भी शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ऐसी योजनाओं को जारी रखने की बात कही गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !