Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-14

BREAKING: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए, कल सुबह 11 बजे लोक भवन में शपथ ग्रहण

BREAKING: बिहार में लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा ने सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है. भाजपा विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को नेता चुना गया, जिनके नाम का प्रस्ताव विजय सिन्हा ने रखा था. इसके बाद विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में आयोजित एनडीए के सभी पांच घटक दलों की संयुक्त बैठक में सम्राट चौधरी को गठबंधन का नेता चुन लिया गया. इस फैसले के साथ ही सम्राट चौधरी बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
नेतृत्व परिवर्तन के इस ऐतिहासिक क्षण के दौरान एक भावुक तस्वीर भी सामने आई, जब सम्राट चौधरी ने निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इससे पहले नीतीश कुमार ने करीब सवा 3 बजे लोकभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था. सम्राट चौधरी अब राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेंगे. बुधवार सुबह 11 बजे लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

नई सरकार में पांच दलों की होगी हिस्सेदारी
बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के सीमित संख्या में मंत्री शपथ लेंगे. नई कैबिनेट में एनडीए के पांचों घटक दलों का प्रतिनिधित्व होना तय माना जा रहा है. समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने पहले ही सम्राट चौधरी से मुलाकात की है. इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में दिल्ली से भाजपा के शीर्ष नेताओं और एनडीए के दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है, जो बिहार में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत के गवाह बनेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !