Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-13

Bihar Breaking: गोपालगंज में जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय पर पुलिस का शिकंजा, 200 जवानों के साथ कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Bihar: बिहार के गोपालगंज में जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस ने उनके तुलसिया स्थित आवास और हथुआ पेट्रोल पंप पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिसमें करीब 200 पुलिसकर्मी और 50 गाड़ियों की टीम शामिल थी। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया।

पटना समेत अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई केवल गोपालगंज तक सीमित नहीं रही, बल्कि पटना सहित अन्य संभावित ठिकानों पर भी पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। पुलिस लगातार दबिश देकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी खुद पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा की जा रही है, जिससे मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

भू-माफिया को संरक्षण देने का आरोप
विधायक पप्पू पांडेय पर भू-माफिया को संरक्षण देने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन कब्जा कराने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला जमीन घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें अवैध तरीके से जमीन हड़पने की शिकायत सामने आई है। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।



विधायक फरार, भाई की भी तलाश जारी
पुलिस की कार्रवाई के बीच विधायक पप्पू पांडेय के फरार होने की जानकारी सामने आई है। वहीं उनके भाई सतीश पांडेय की भी पुलिस को तलाश है। दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। पूरे मामले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और आगे की कार्रवाई जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !