Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Jamshedpur News : कार में लिफ्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद हुआ हिंसक, महिला और बच्चे हुए घायल

Jamshedpur News  : एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दरअसल जब एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बस और कार से धालभूमगढ़ की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में एक पेट्रोल पंप के पास दो युवकों ने बस को रोककर लिफ्ट मांगी। बस में सवार लोगों ने कार्यक्रम में जाने की बात कहकर उन्हें साथ ले जाने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर दोनों युवक उग्र हो गए।
स्थानीय  लोगों के हस्तक्षेप से पकड़े गए आरोपी 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुस्साए युवकों ने बस के पीछे चल रही कार को निशाना बनाया। उन्होंने कार का शीशा तोड़ दिया और उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट की। इस हमले में कुछ लोग घायल हो गए, जिनमें महिला और बच्चे भी शामिल थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक नशे की हालत में थे।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पहले घटनास्थल पर और फिर एमजीएम थाना पहुंचकर हंगामा किया तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !