Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-10

Sub Junior Women National Hockey: झारखंड और मध्यप्रदेश के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, यूपी को हराकर फाइनल में पहुंची मेजबान टीम

Sub Junior Women National Hockey: रांची के मोराबादी स्थित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान झारखंड ने उत्तरप्रदेश को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. झारखंड की ओर से रेजिना कुल्लू और संदीपा कुमारी ने बेहतरीन गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की. शानदार खेल के लिए संदीपा कुमारी को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया, जिन्हें भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने सम्मानित किया. इस जीत के साथ ही झारखंड अब रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा.

मध्यप्रदेश ने ओडिशा को दी मात, अब रविवार को होगा महामुकाबला
प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश ने कड़े संघर्ष के बाद ओडिशा को 2-1 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया. मध्यप्रदेश की ओर से नौशीन नाज और केशर भाबर ने गोल किए, वहीं ओडिशा के लिए एकमात्र गोल रूबीना बखला ने दागा. निर्णायक गोल करने वाली मध्यप्रदेश की केशर भाबर को पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुभद्रा प्रधान ने सम्मानित किया. अब रविवार को खिताबी जंग झारखंड और मध्यप्रदेश के बीच होगी, जबकि तीसरे स्थान के लिए उत्तरप्रदेश और ओडिशा की टीमें आपस में भिड़ेंगी.

स्टेडियम में दिग्गजों ने बढ़ाया उत्साह, झारखंड की नजरें खिताब पर
सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने स्टेडियम में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. झारखंड टीम के फाइनल में पहुंचने पर खेल विभाग और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. घरेलू मैदान और दर्शकों के समर्थन के बीच झारखंड की टीम रविवार को मध्यप्रदेश के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चैंपियन बनने की कोशिश करेगी. हॉकी प्रशंसकों की नजरें अब इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !