Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-02

Committing Cyber Crime: गेमिंग एप के नाम पर गैंग बनाकर साइबर क्राइम करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार

Committing Cyber Crime:"गेमिंग एप" के नाम पर गैंग बनाकर साइबर क्राइम करने वाले एक आरोपी को कटिहार साइबर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाल के दिनों में ही शिक्षिका के अकाउंट से गेमिंग एप के माध्यम से अधिक मुनाफा का लालच देकर उड़ाये थे 24 लाख, कटिहार साइबर थाना डीएसपी वसीम फिरोज ने इस मामले के खुलासा करते हुए कहा कि.

पूर्णिया बारहरा कोठी के रहने वाले विनोद कुमार साइबर अपराध के गैंग बनाकर बैंक अकाउंट में डाका डालने का यह काम पिछले कई महीनो से अपने गिरोह के साथ मिलकर कर था, कटिहार पुलिस साइबर थाना में दर्ज मामले के आधार पर अनुसंधान करते हुए पूर्णिया के विनोद को गिरफ्तार किया है, साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के बैंक एकाउंट से सिर्फ एक महीने में डेढ़ करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ है .

और शिक्षिका के बैंक अकाउंट से लूटे गए चौबीस लाख में अब भी पांच लाख इसी के अकाउंट में है, पुलिस इसके भी डिटेल को खंगाल रही है। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले के उद्वेदन के साथ-साथ लोगों को सजग करते हुए कहा कि किसी भी तरीके से इस तरह के अवैध गेमिंग एप से हमेशा बचने की कोशिश करना चाहिए.

और किसी भी हाल में कोई भी गेमिंग एप के लिए बैंक अकाउंट को ऑटो डेबिट मोड में नहीं रखना चाहिए,नहीं तो किसी के साथ ऐसा ठगी हो सकता है फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है जबकि इस मामले से जुड़े पूरे साइबर ठग गिरोह को जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रहे हैं.

वसीम फिरोज (साइबर डीएसपी, कटिहार)

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !