Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-02

Fake Cheese Khoya: 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा छापेमारी कर किया जप्त

Fake Cheese Khoya: रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य पदार्थों की अवैध धुलाई पर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार कि अहले सुबह पुनदाग टोल प्लाजा पर सभी गाड़ियों की चेकिंग के दौरान कई यात्री बसों से ढोकर ले जाया जा रहे 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जप्त किया गया है।
इस दौरान तीन यात्री बसों को भारी जुर्माना भी लगाया गया है। बिहार से झारखंड के रांची और आसपास के इलाके में इसे खपाने की योजना थी
खाद्य पदार्थ में बड़ी खेप नकली उत्पादों की हो रही है। कई जगह छापेमारी के बाद झारखंड सरकार ने इस पर सख्ती दिखाई। छापेमारी के दौरान 120 किलो नकली पनीर, 750 किलो खोवा और 400 किलोग्राम मुरब्बा जप्त किया गया है।

रामगढ़ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीप श्री श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुनदाग टोल प्लाजा पर सभी गाड़ियों की चेकिंग हुई। इस दौरान भोजपुर क्लासिक बस, आरजू बस और रेखा लग्जरी बस से भारी मात्रा में यह सामान जप्त किया गया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि सभी सामान पटना और उसके आसपास के इलाकों से लोड कर झारखंड लाया जा रहा था। इस अवैध कारोबार को संरक्षण देने के मामले में तीनों बस मालिकों को 35000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम रही मौजूद 
इस अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ स्वास्थ्य विभाग और रामगढ़ थाने की पुलिस भी मौजूद रही। टोल गेट पर सभी बसों को रोक कर उनकी डिक्की की जांच की गई। यहां तक कि कुछ बसों की छतों पर रखे गए सामान भी चेक किए गए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !