Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jharkhand News : चाईबासा में अवैध लौह अयस्क खनन पर झामुमो सख्त, 7 दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम

Jharkhand News : चाईबासा जिले में अवैध लौह अयस्क खनन के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सख्त रुख अपनाया है। पार्टी की जिला कोर कमिटी ने प्रशासन को 7 दिनों के भीतर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। झामुमो की आपात बैठक चाईबासा परिसदन में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में हुई, जिसमें अवैध खनन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज किया गया। बैठक के बाद उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।
कई थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का आरोप

पत्र में आरोप लगाया गया है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटया, नोवामुंडी, बड़ाजामदा और गुवा थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और परिवहन जारी है। इसमें कुछ लोगों द्वारा संगठित तरीके से मशीन, मजदूर और ट्रकों के जरिए इस धंधे को संचालित करने की बात कही गई है।
बताया गया कि बड़ाजामदा स्थित बंद पड़ी कोर मिनरल्स खदान अवैध खनन का मुख्य केंद्र बन गई है, जहां रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर उत्खनन किया जा रहा है। अवैध रूप से निकाले गए अयस्क को स्थानीय क्रशरों में ले जाकर फर्जी कागजातों के जरिए वैध दिखाकर बाहर भेजा जा रहा है।

झामुमो के अनुसार, प्रतिदिन करीब 10 हजार टन से अधिक लौह अयस्क की अवैध निकासी हो रही है, जिससे सरकार और प्रशासन की छवि प्रभावित हो रही है। इसी को लेकर पार्टी ने प्रशासन को 7 दिन के अंदर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !