Hazaribag News: हजारीबाग में एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला।जहां सड़कों पर हजारों लीटर बीयर ऐसे बहती दिखी, हजारीबाग के चान्हो इलाके में उत्पाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 3600 पेटी एक्सपायरी बीयर को रोलर और बुलडोजर से कुचलकर नष्ट कर दिया। जैसे ही बीयर की बोतलें तोड़ी गई, शराब सड़क पर पानी की तरह बहने लगी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई
यह कार्रवाई विभाग के अधिकारियों की निगरानी में की गई। बीयर सड़कों पर फैलकर धीरे-धीरे मिट्टी में मिल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कंपनियों ने मांग से ज्यादा बीयर का प्रोडक्शन कर लिया था, लेकिन बाजार में बिक नहीं पाई और 6 महीने से ज्यादा समय तक गोदाम में पड़ी रही। बाद में एक्सपायर होने पर नियम के अनुसार इसे नष्ट करना पड़ा।
एक्सपायर स्टॉक बना भारी नुकसान का कारण
उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि कई बार कंपनियां ज्यादा production कर लेती हैं, लेकिन जब डिमांड नहीं होती तो माल एक्सपायर हो जाता है। ऐसे में उसे नष्ट करना जरूरी होता है। यह पूरी घटना से यह साफ़ पता चलता है कि बाजार में मांग और प्रोडक्शन के बीच संतुलन नहीं होने पर कितना बड़ा नुकसान हो सकता है।