Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Ranchi News : धुर्वा सब स्टेशन में संदिग्ध लिफाफा, कारतूस मिलने से मचा हड़कंप

Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित विद्युत सब स्टेशन में गुरुवार सुबह एक संदिग्ध लिफाफा मिलने से हड़कंप मच गया। लिफाफे पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का नाम लिखा था और उसके साथ एक कारतूस भी बंधा हुआ मिला, जिससे कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
“लाल सलाम” और “आवश्यक सूचना” लिखे होने से बढ़ी दहशत

जानकारी के अनुसार, सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों की नजर स्टेशन परिसर में पड़े एक लावारिस लिफाफे पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उस पर “आवश्यक सूचना” और “लाल सलाम” जैसे शब्द लिखे हुए थे। कारतूस बंधा होने के कारण मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को सुरक्षित करते हुए लिफाफा व कारतूस को अपने कब्जे में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लिफाफा कब और किसने वहां रखा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसमें उग्रवादी संगठन की वास्तविक संलिप्तता है या किसी असामाजिक तत्व की शरारत। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !