Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Bihar News : समस्तीपुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

Bihar News : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दशकों पुरानी प्रतिमा को बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया सामाजिक शांति भंग करने का प्रयास 

ग्रामीणों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में अशांति फैलाने का प्रयास हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी सजा देने की मांग की है।
सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही स्थल की साफ-सफाई कर मलबा हटाया जा रहा है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !