Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Jamshedpur News: कुछ मिनटों की बारिश ने खोली मानगो नगर निगम की पोल, नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहा, जलजमाव से लोगों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

Jamshedpur: बुधवार की शाम हुई कुछ ही मिनटों की बारिश ने मानगो नगर निगम की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। मामूली बारिश के बाद ही शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ ही गंदगी से भरे नालों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे माहौल असहज हो गया और लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

घरों और मंदिरों तक पहुंचा गंदा पानी
हालात इतने खराब हो गए कि कुछ जगहों पर नालों का गंदा पानी घरों और मंदिरों के अंदर तक पहुंच गया। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई और वे इस व्यवस्था को लेकर नाराज नजर आए। लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति हर बार बारिश में बनती है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है।

छोटा पुल क्षेत्र में सबसे ज्यादा असर
मानगो के छोटा पुल इलाके में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर रही, जहां घुटने तक पानी भर गया। जलजमाव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी कठिनाई हुई, लेकिन इसके बावजूद कई लोग बड़े पुल पर लगने वाले जाम से बचने के लिए जोखिम उठाकर इसी रास्ते से गुजरते दिखे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण हर बार ऐसी समस्या उत्पन्न होती है, और उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !