Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

West Bengal Elections: भवानीपुर से ममता का नामांकन, पैदल मार्च कर शक्ति प्रदर्शन; BJP पर बोलीं– “दिल्ली को करेंगे टारगेट”

Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कालीघाट स्थित अपने आवास से पैदल मार्च करते हुए गोपालनगर स्थित सरकारी सर्वे बिल्डिंग तक पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया।
नामांकन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद, मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पूरे रास्ते पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने बंगाल को निशाना बनाया है, लेकिन तृणमूल अब दिल्ली को टारगेट करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी।

“मेरा धर्म और कर्म भवानीपुर में ही”
ममता बनर्जी ने कहा कि वह साल के 365 दिन भवानीपुर में ही रहती हैं और यह उनका कर्मक्षेत्र है। उन्होंने जनता से सभी तृणमूल प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।

मतदाता सूची को लेकर BJP पर आरोप
मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। ममता ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद कई नाम दोबारा जोड़े गए हैं।

सुवेंदु अधिकारी से सीधा मुकाबला
भवानीपुर सीट पर इस बार ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से है, जिन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पहले ही नामांकन दाखिल कर दिया है। इस सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होना है।

चौथी बार मैदान में ममता
ममता बनर्जी चौथी बार भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले वह 2011 और 2016 में यहां से जीत दर्ज कर चुकी हैं। 2021 में नंदीग्राम से हार के बाद उन्होंने भवानीपुर उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की थी और मुख्यमंत्री पद बरकरार रखा था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !